RJYS is a unit of sahyog samiti
Rashtriya jagruk yuva sangthan Bharat (ngo)
A unit of sahyog samiti
( reg. No. 2496/2005-2006)
वर्ष 2004 में योगिराज भगवान श्री कृष्णा की नगरी मथुरा से जागरूक युवा संगठन भारत की स्थापना हुई । इसकी स्थापना मुख्य रूप से पंडित मृदुल शर्मा जी ने की।वही इसके संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए । धीरे धीरे कारवां बढ़ता गया संगठन देश के अनेक जनपदों में सक्रिय हुआ।
Rashtriya jagruk yuva sangthan Bharat (ngo)
A unit of sahyog samiti
( reg. No. 2496/2005-2006)
वर्ष 2004 में योगिराज भगवान श्री कृष्णा की नगरी मथुरा से जागरूक युवा संगठन भारत की स्थापना हुई । इसकी स्थापना मुख्य रूप से पंडित मृदुल शर्मा जी ने की।वही इसके संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए । धीरे धीरे कारवां बढ़ता गया संगठन देश के अनेक जनपदों में सक्रिय हुआ।
राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन
मित्रो ,
देश की वर्त्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक है की कुछ ठोस कदम उठाये जाएँ , देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, राजगुरु, अशफाकउला जैसे शहीदो की कुर्बानी वयर्थ नहीं जाने दी जाएगी । शहीद होने की आवश्यकता नहीं है आवश्यकता है तो सिर्फ एकजुट होकर बुराइयों का सामना करने की, आवाज उठाने की, इसी प्रयास के साथ आपका संगठन पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्यरत है और आप सभी से आह्वान करता है कि संगठन से जुड़कर इसे और मजबूती प्रदान करें जिससे संगठन के लक्ष्यों को आसानी से हांसिल किया जा सके और एक नए भयमुक्त समाज की स्थापना की जा सके |संगठन विभिन्न वर्गों (जैसे- अधिवक्ता हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता ,पत्रकार,महिला समाज सेवी ,युवा समाज सेवी,व्यवसाई, उद्योगपति ,किसान साहित्यकार, अध्यापक, प्रोफेसर, शिक्षाविद आदि) को सादर आमंत्रित करता है | युवा चाहे तो क्या नहीं कर सकता? लेकिन आवश्यकता है तो सिर्फ एकजुट होने की तत्पश्चात सब कुछ संभव है |
राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन क्या है?
राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन एक गैर राजनैतिक संगठन है जो जाति धरम से ऊपर उठकर देश सेवा के लिए काम करता है राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन की स्थापना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में.. योगिराज श्रीकृष्ण भगवान के जनम स्थान में. हुई|देश भर में समाज में फैली बुराइयों जैसे नशाखोरी, अपराध, अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने, युवाओं को संगठित कर योग्य और जागरूक युवाओं की सहायता से देश के विकास हेतु युवाओं को एकजुट करना उनमे आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न करना प्रमुख उद्देश्य है |
जागरूक युवा संगठन हर प्रकार के अन्याय,अत्याचार,,भ्रष्टाचार एवं बुराई जैसे महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, बालश्रम , सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, के विरुद्ध आवाज़ उठाने में गरीब असहाय को न्याय दिलाने में सहायता करता है |
सरकारी योज्नाओं का लाभ पत्र व्यक्तियों तक पहुँचाना , स्वरोजगार की स्थापना करने हेतु मार्गदर्शन करना |
अन्याय अत्याचार से पीड़ित गरीब असहाय की सहायता करना |
राह से भटक रहे युवाओं को योग्य व् जागरूक युवाओं की सहयता से सही मार्ग पर लाना ,
नशाखोरी व् अपराधिक प्रवृति की ओर बड़ रहे युवाओं को स्वरोजगार की स्थापना में मदद करना ओर सही दिशा देना
महिलाओं के लिए योग्य महिलाओं ओर युवतियों की सहायता से महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना |
सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को देश भर में राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहायता से क्रियान्वित करना |
देश ओर समाज के विकास के लिए देश भर में नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना , अस्पताल, वृद्दाश्रम, अनाथाश्रम, महिला आश्रय सदन की स्थापना एवं सञ्चालन करना,
राज्य सरकार , केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को देश भर में क्रियान्वित करना।
गरीब असहाय के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाना।
समाचार पत्र पत्रिका न्यूज चैनल का संपादन करना । देश भर में युवाओं को संगठित कर समाज सेवा और देश सेवा से जोड़ना।
भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करना , अपराधियों को चिन्हित कर पकड़वाना । प्रशासन के सहयोग से गरीब असहाय को न्याय दिलाना।
देश के नागरिकों हेतु स्वरोजगार की स्थापना करना , रोजगार के अवसर उत्पन्न करना , मार्गदर्शन करना , आर्थिक रूप से सुद्रण बनाना ।
सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लघु उद्योग, उद्योगों की स्थापना करना । स्वयं सहायता समूह बनना ।
राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान भी चलाता है जैसे - वृक्षारोपण अभियान, भारतीय नागरिकों के कर्त्तव्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान, नशा उन्मूलन अभियान,जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान जैसे- (HIV AIDS, DENGUE, covid19 ETC.).

No comments:
Post a Comment